बिजनौर के नगीना में गोकशी की योजना बना रहे बदमाशों व पुलिस में हुई मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

बिजनौर जिले के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें गोकशी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया गया पुलिस ने उसके पास से अवैध शस्त्र और अन्य सामान बरामद किया वहीं मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बढ़ापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव ढेला के पास दो लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मुजफ्फर रसूलपुर चौराहे पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोनिश पुत्र नईम निवासी दोलपुरी, थाना भगतपुर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। फरार बदमाश का नाम शहाबुद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी चांदखेड़ी, जनपद मुरादाबाद बताया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, तीन रस्सी बरामद की है।गिरफ्तार मोनिश और फरार शहाबुद्दीन बढ़ापुर थाने पर गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित थे। 21 दिसंबर 2024 को बढ़ापुर पुलिस ने इसी मामले में वांछित अभियुक्त शफीक पुत्र वहीद निवासी दोलपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

7 जनवरी 2025 को रिहान पुत्र हसन निवासी दोलपुरी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फरार बदमाश को भी पकड़ लिया जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago