बिजनौर में 72 हजार में महिला के पेट में बता दिया बेटा है या बेटी 3 गिरफ्तार

बिजनौर में मनोज कुमार के मकान पर बना था भ्रूण लिंग जांच का अड्डा। सोनीपत चिकित्सा विभाग और बिजनौर प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्राहक बनकर मारा छापा। महिला सबी शशि, रविंद्र सिंह व विकास को किया गिरफ्तार पोर्टेबल मशीन व 17,500 नगदी भी की बरामद

आप को बता दे कि बिजनौर के थाना क्षेत्र धामपुर में सोनीपत से आई चिकित्सा विभाग की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर न्यू सिटी कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारा। छापेमारी में भ्रूण लिंग की अवैध जांच करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ

दरअसल मंगलवार की देर शाम सोनीपत से धामपुर आई चिकित्सा विभाग की टीम व स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से न्यू सिटी कॉलोनी मे मनोज कुमार नामक व्यक्ति के मकान मे छापेमारी कर भ्रूण लिंग की अवैध रूप से जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिजनौर निवासी महिला शशि , व सोनीपत निवासी रविन्द्र सिंह और विकास आदि लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके कब्जे से एक पोर्टेबल मशीन व नगदी आदि बरामद की गई।

सोनीपत के पीसीएस नोडल अधिकारी सुमित कोशिश ने जानकारी देते हुए बताया की सिविल सर्जन सोनीपत डीसी को लगातार अवैध रूप से भ्रूण लिंग की जांच करने की शिकायत मिल रही थी। जिसका पर्दाफश करने के लिए एक टीम गठित की गई।

जिसमे एक महिला भी शमिल की गई। जिसको ग्राहक बनाकर भेजा गया इस दौरान कई जिलों मे घूमने के बाद बिजनौर मे धामपुर की न्यू सिटी कॉलोनी की लोकेशन मिली जहा पर मनोज के मकान मे टीम की सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा गया जहा पर एक महिला और दो पुरुष पोर्टेबल मशीन के जरिये भ्रूण लिंग की अवैध रूप से जांच करने का काम कर रहे थे।

जिनको चिकित्सा विभाग व स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर रंगे हाथ दबोच लिया गया जिनके कब्जे से 17500 रुपये नगद एक पोर्टेबल मशीन बरामद करली गई। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम ने सभी आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

जिसके मकान मे यह गलत गतिविधि चल रही थी उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु करदी गई है। इस दौरान छापेमारी मे उपजिलाधिकारी रीतू रानी, सीओ सर्वम सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार, आदि मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago