Categories: बिजनौर

योगी जी मुझे माफ कर दो, पुलिस से बचा लो बिजनौर में एनकाउंटर के डर से किया सरेंडर

बिजनौर में बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान के अपहरण के एक आरोपी अंकित पहाड़ी ने रोते हुए और हाथ जोड़कर थाने में सरेंडर कर दिया। उसने कहा- योगी जी मुझे माफ कर दो, यूपी पुलिस से बचा लो, अब अपराध नहीं करूंगा। उसने दोबारा अपराध न करने की कसम खाई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सोमवार सुबह पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड लवीपाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। लवीपाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और उसके पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया

बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का इवेंट के नाम पर अपहरण कर ऑनलाइन वसूली का मामला सामने आया था। पुलिस पहले ही गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी लवीपाल इस मामले में फरार था।

एनकाउंटर के डर से गैंग के एक सदस्य अंकित पहाड़ी ने खुद शहर कोतवाली पहुंचकर अपनी गलती मानते हुए सरेंडर कर दिया। मेरठ पुलिस ने अंकित पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। शहर कोतवाल उदय प्रताप ने बताया, अंकित पहाड़ी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर किया। उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago