बिजनौर में बाथरूम में मास्टर का शव मिलने से मचा हड़कंप

🔸सूचना पर सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। जांच में जुटी पुलिस।

बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धोलगढ़ में अपने मकान के बाथरूम में मृत अवस्था में शव मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश सिंह और एसपी देहात रामअर्ज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक मास्टर पवन कुमार बीती रात्री घर पर अकेला था तथा पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में गए हुए थे।

देर रात्रि जब वह घर पहुंचे तो मास्टर पवन कुमार को तलाश किया।तलाशी के दौरान मासटर पवन कुमार का शव अपने बूथरूम मे मृत अवस्था मे पङा मिला।प्राथमिक जांच में पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

एसपी देहात रामअर्ज सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्काउट टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। मामले की गहन जांच जारी है। और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ गुलफाम राजा नूरपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago