बिजनौर के इंदिरा पार्क को बेहतर बनाने लिए अब लगेगा टिकट 10रु प्रति टिकट, पहले दिन 1300 टिकट बिके

बिजनौर इंदिरा पार्क के रखरखाव के लिए किराया शुरू हो गया है इसके इको विकास समिति का गठन किया गया है। हालांकि कुछ लोगो ने इसका विरोध किया। शनिवार को 1300 रुपये के टिकट खरीदे गए। विभागीय अधिकारियों द्वारा टिकट लेने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है।

रेंज बिजनौर क्षेत्रीय वनाधिकारी महेश गौतम ने बताया कि पर्यावरण के सतत अनुरक्षण, साफ सफाई तथा इस इंदिरा पार्क को जनपद बिजनौर के ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित किए जाने के लिए बेहतर आम नागरिकों के लिए स्वच्छ एवम् सुंदर बनाए जाने को गठित ईको विकास समिति द्वारा आम जन मानस से विचार वि लेख कर 21 सितंबर से इंदिरा पार्क घूमने आने वाले लोगों के लिए टिकट व्यवस्था आरंभ की गई

पार्क में आने वाले आगंतुकों को अच्छी इकोसिस्टम सेवा उपलब्ध कराने और पार्क की साफ सफाई, पौधो के देखभाल और पार्क की मैटेनेंस हेतु ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक में टिकटिंग व्यवस्था पर सहमति बनने के उपरांत एक न्यूनतम धनराशि निर्धारित की गई है

रेंजर महेश गौतम ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मासिक 200 रुपये, रोज आने वाले और जो वरिष्ठ नागरिक नहीं है 300 रुपये मासिक तथा बाकी सभी के लिए 10 रूपये प्रति व्यक्ति लागू की गई।

पार्क आने वाले अधिकांश व्यक्ति इस व्यवस्था के लागू होने से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे पार्क और सुंदर होगा। कुछ लोग जो टिकट लेना नही चाहते हैं उनके द्वारा शिकायत की जा रही हैं।

महेश गौतम ने कहा कि पार्क को अति सुंदर बनाने और लोगं को स्वच्छ ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा वनीय वातावरण देने का ईको विकास समिति सलेमपुर मथना की और से एक सतत प्रयास है। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि पहले दिन 1300 रुपये के टिक अगला बिके हैं और टिकट की ऑनलाइन सुविधा भी है



बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago