बिजनौर के किरतपुर में नाना के घर आयी 8 साल की दलित बच्ची से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने किया रेप

बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शेखूपुरा लालू में बच्चों के साथ खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले अधेड़ ने जंगल में ले जाकर रेप किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 8 साल की मासूम बच्ची अपने नाना के घर आई हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह गांव के कुछ बच्चों के साथ गांव में ही साइकिल चला रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति विजेंद्र (55) पुत्र सत्ते बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर जंगल में ले गया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन व ग्रामीणों ने बच्ची को जंगल में तलाश किया तो बच्ची एक खेत में रोती हुई खून से लथपथ हालत में मिली। परिजनों ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया

बिजनौर मे आसपा के जिला पंचायत सदस्य वीवेक सेन किरतपुर थाने पहूंचे उन्होंने कहा कि मा० सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के आदेशनुसार थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव शेखूपुरालालू मे हुए दलित समाज की लगभग 6 वर्ष की बच्ची के साथ रेप केस के संबंध CO नजीबाबाद व SDM नजीबाबाद से वार्ता करके पीडिता के लिए सभी संभव सहायता की व्यवस्था कराने की बात रखी , जिसको कराने का अधिकारियो द्वारा पूर्ण विश्वास दिलाया गया है

बिजनौर पुलिस ने बताया कि थाना किरतपुर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 280/24 धारा 363/376-एबी, धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर लिया है

आपको बता दें कि जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग धेवती के साथ गलत हरकत करने की शिकायत दी थी। उपरोक्त वादी द्वारा थाना किरतपुर पर तहरीर दी कि अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र सत्ते निवासी ग्राम शेखपुर लाला थाना किरतपुर जनपद बिजनौर द्वारा वादी की धेवती के साथ गलत काम किया गया।

इस संबंध में थाना किरतपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 280/24 धारा 363/376-एबी भारतीय दण्ड विधि (भादवि) व धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम व धारा 3(2) (V) एससी/एसटी एक्ट बनाम विजेन्द्र उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना किरतपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 280/24 धारा 363/376-एबी भादवि व धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम व धारा 3(2) (V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र सत्ते निवासी निवासी ग्राम शेखपुर लाला थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा भी थाना किरतपुर पर पंजी0 मु0अ0सं0 280/24 से सम्बंधित घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से वार्ता कर उक्त अभियोग में समस्त विवेचनात्मक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर माननीय न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को अधिकाधिक सजा से दण्डित कराने हेतु आश्वस्त किया गया।

बिजनौर एसपी के कुशल मार्गदर्शन में किरतपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

@बिजनौर एक्सप्रेस

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago