बेखौफ युवक, हाथ में अवैध तमंचा लेकर कर रहा था डिस्को बिजनौर पुलिस ने कहा हवालात में खिस्को

▪️बिजनौर एक्सप्रेस की खबर और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजनौर पुलिस ने लिया हिरासत में,

बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के नींदडु पुलिस चौकी के ग्राम पाडली मांडू में डीजे पर एक लड़का बेखौफ होकर हाथों में अवैध हथियार लेकर नाचता नजर आया घर वालों ने इस पर ध्यान नहीं देते हुए लापरवाही जताई,

यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के थाना धामपुर इलाके का बताया जा रहा हैं जहाँ डीजे पर डांस करते हुए तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, बेखौफ युवक हाथ में अवैध तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा है,

वायरल विडियो पर संज्ञान लेते हुए बिजनौर एक्सप्रेस न्यूज चैनल ने एक रिपोर्ट बनाईं जिसे जनपद के कई ट्विटर हैंडलो द्वारा बिजनौर पुलिस को टैग कर कारवाई की मांग की गयी थी, जिसपर बिजनौर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को हवालात भेज दिया है,

बिजनौर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाडली मांडू में तमंचे पर डिस्को करते हुए युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, @bijnorpolice द्वारा तत्काल वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त सौरभ को अवैध तमंचे सहित किया गिरफ्तार

सूत्रों की माने तो शोशल मीडिया पर अवैध तमंचा लहराने का वीडियो ग्राम प्रधान के ही घर का बताया जा रहा है युवक ने कानून व्यवस्था को ताक में रखकर डीजे पर बेखौफ में अवैध तमंचा लहराते हुए डांस कर रह है गनीमत ये रही कि कोई हादसा नही हुआ।

धामपुर से हमारे संवाददाता इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago