बिजनौर के ये बाईक चोर शौक व मौज मस्ती के लिए चोरी कर कम कीमत में बेच देते थे बाईक

बिजनौर की शेरकोट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार कर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया है

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात पुलिस चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों को पकड़ने और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी के लिए संघन चैकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार देवदास पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी सरकड़ा चकराजमल व सुहेल पुत्र जुल्फिकार निवासी सरकथल सानी थाना धामपुर को पुलिस ने पकड़ लिया लिया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों की निशानदेही पर खो बेराज गेस्ट हाउस के पीछे सुनसान स्थान से दो मोटरसाइकिल और बरामद हुई। पुलिस ने बताया पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास आमदनी का कोई जरिया न होने पर इन दोनों ने शोक और मोज मस्ती के लिए मोटर साइकिल चोरी कर कम कीमत में बेचने का काम शुरू किया था

उन्होंने कुछ समय पहले चांदपुर क्षेत्र के एक लड़के से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की हीरो स्पेलंडर मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसके नाम पता ये नहीं जानते।

पुलिस ने बताया दोनों अभियुक्तों ने पांच माह पूर्व थाना बढ़ापुर के गांव इनायतपुर से एक बुलेट जबकि दूसरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर थाना अफजलगढ़ क्षेत्र से एक माह पहले चोरी की थी।

अब ये दोनों मोटरसाइकिल को खो बैराज गेस्ट हाउस के पीछे कच्चे रास्ते पर छुपा कर राह चलते लोगों को बेचने के फिराक में थे लेकिन अपने प्लान में कामयाब होने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्तों का पुराना अपराधिक इतिहास भी है और जनपद मुरादाबाद के थाना छजलैट में मुकदमा दर्ज है। चोरों को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरज सिंह, उप निरीक्षक विपिन कुमार, जगपाल सिंह, कांस्टेबल बिंटू कंडोल, विक्रम सिंह, कृष्ण राणा आदि शामिल रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago