Categories: बिजनौर

बिजनौर में हमलावरों ने व्यापारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली

बिजनौर में कोतवाली क्षेत्र मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर शहर में बुधवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर फरार हो गए। उधर, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है

बिजनौर शहर से सटे हुए गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार 45 वर्ष पुत्र रामदिया श्री हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी दुकान पर गए थे। इसी दौरान दो हमलावरों ने उन्हें आवाज़ देकर रोका और कनपटी से सटाकर उन पर गोली चला दी।

घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित सेंट मैरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। घायल सुशील कुमार को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इस वारदात की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

गुस्साए परिजनों ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसपी देहात राम अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी समेत हलदौर, किरतपुर और मंडावर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही हत्याकांड को अंजाम देने की वजह को भी तलाशा जा रहा है। माना जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी घटनास्थल और उसके आसपास के इलाके से पूरी तरह वाकिफ थे।

क्योंकि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे बेफिक्र होकर बराबर की कॉलोनी में घुसकर फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर के बेटे का नाम एक साल पहले हुई फायरिंग की घटना में सामने आया था। पुलिस उस पहलू पर भी जांच कर रही है। इसके साथ-साथ प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के पहलू पर भी जांच की जा रही है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आक़िफ़ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago