जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नूरपुर में आज उस वक्त एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता व उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पिता और दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
दरअसल यह दर्दनाक हादसा बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर सोमवार को हुआ। जब मीरापुर के रहने वाले शब्बू उम्र 35 वर्ष पुत्र कलवा अपनी पत्नी परवीन 32 वर्ष दो बच्चे बेटा काशिफ 3 साल व 6 माह की बेटी काशिफा के साथ मुरादाबाद बीमार रिश्तेदार का हाल जानकर वहां से बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद से मीरापुर वापस जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक नूरपुर रोड पर पहुंची तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में शब्बू व उसके दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया
एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस मामले में नूरपुर कोतवाल अमित कुमार का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नूरपुर से गुलफाम राजा की यह रिपोर्ट
©Bijnor express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…