Categories: बिजनौर

बिजनौर कोर्ट में 5 साल पहले हुए चर्चित शाहनवाज हत्याकांड में सुमित को उम्र कैद हत्यारोपी शाहनवाज ने की थी बसपा नेता हाजी अहसान की हत्या

बिजनौर में कोर्ट के अंदर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर शाहनवाज नाम के व्यक्ति की हत्या करने वाले को कोर्ट ने दोषी करार दिया। साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाने से पहले आज कोर्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

मामला बिजनौर न्यायालय का है। जहां पर 17 दिसंबर 2019 को भरी अदालत में शाहनवाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे दिल्ली से बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। जबकि कोर्ट मोहर्रिर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

23 मई 2019 को नजीबाबाद में बसपा नेता एहसान और उसके भांजे की हत्या में आरोपी शाहनवाज और जब्बार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाकर बिजनौर कोर्ट में पेश किया गया था।

इसी दौरान आरोपी सुमित ने दो नाबालिग आरोपियों के साथ मिलकर कोर्ट परिसर में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कर शाहनवाज की हत्या कर दी थी।

एडीजीसी मुकेश कुमार चौहान ने बताया कि एहसान की हत्या के मामले में आरोपी शाहनवाज और जब्बार को पेशी के लिए दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से लाकर 17 दिसंबर 2019 को बिजनौर की सीजेएम कोर्ट में पेश किया था।

इसी दौरान शामली ज़िले के लिलोन गांव के रहने वाले सुमित अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वहां आया। शाहनवाज को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसी दौरान कोर्ट मोहर्रिर मनीष कुमार ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। तभी एक गोली मनीष के जबड़े जा लगी जिससे वह घायल हो गया घटना के बाद जब्बार मौका पाकर फरार हो गया था।

पुलिस कर्मियों ने कोर्ट का दरवाजा बंद कर तीनों हमलावरों को हथियार सहित मौके पर ही पकड़ लिया था और जब्बार को बाद में गिरफ्तार कर लिया था

एडीजीसी ने बताया की सुनवाई के दौरान 11 गवाह पेश किए गए। जबकि मामले की सुनवाई 23 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी और इस मामले में 156 तारीख लगी थी।

कल कोर्ट ने सुमित को दोषी माना था और आज कोर्ट ने सज़ा का ऐलान किया। करीब 2:30 बजे आरोपी सुमित को पुलिस कस्टडी में भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago