बाज़ नही आ रहा है बिजनौर का फ़र्ज़ी दरोगा पकड़े जाने के बाद भी बिंना डरे काट रहा था चालान

बिजनौर के थाना क्षेत्र नगीना में  पुलिस की वर्दी पहनकर वाहनों का चालान कर रहे एक फर्जी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी दो बार हल्दौर और शहर कोतवाली बिजनौर में भी दरोगा बनकर ऐसे कार्य को अंजाम देते हुए पकड़ा जा चुका है।

रविवार की शाम नगीना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नगीना हरेवली मार्ग पर खो नदी के पुल के पास दरोगा की वर्दी में अकेला वाहनों का ऑनलाइन चालान कर रहा है।

सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दरोगा वर्दी में पहने खड़ा युवक पुलिस कर्मी नहीं निकला। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम थाना हल्दौर के ग्राम शेरपुर कडियान निवासी सेंटी (24) पुत्र सोमपाल सिंह बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह 2021 में हल्दौर में पुलिस का दीवान बनकर व 2022 में शहर कोतवाली बिजनौर में दरोगा बनाकर वाहनों का चालान करते समय वह पकड़ा जा चुका है।

बाज़ नही आ रहा है बिजनौर का फ़र्ज़ी दरोगा पकड़े जाने के बाद भी काट रहा था चालान तीसरी बार हुआ गिरफ्तार

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नजीबाबाद से विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago