बिजनौर मे भीषण सड़क हादसा शादी समारोह से घर जा रहे 3 लड़को की गई जान

बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्र में अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट मे आकर तीन जवान लड़को की दर्दनाक मौत हो गई जिसकी खबर से पूरे मोहल्ले मे मातम का माहौल बन गया

बताया जा रहा है कि थाना बढ़ापुर क्षेत्र के मोहल्ला नोमी के रहने वाले गौरव कश्यप उम्र 18 वर्ष पुत्र अमर सिंह व उसका साथी प्रिंस कश्यप उम्र 20 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह और वंश पुत्र नरपाल सिंह एक बाइक पर सवार होकर नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव मे शादी मे शामिल होकर वापस अपने घर बढ़ापुर जा रहर थे।

तभी रात लगभग 3 बजे के आसपास नगीना से नजीबाबाद रोड पर रावल खेड़ी रेलवे फाटक पर सामने से आ रहे तेज रफ़्तार अज्ञात पिकअप वाहन से इनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

जिसके कारण बाइक सवार गौरव और प्रिंस की मोके पर ही मौत हो गई। जबकी वंश को नाजुक हालत मे पुलिस ने अस्पताल मे भर्ती कराया जहा पर मेरठ के एक अस्पताल मे वंश ने भी दम तोड़ दिया उधर सुबहा होते ही जैसे ही तीनो लड़को की मौत की खबर उनके घर पहुंची तो तीनो लड़को के घरों मे चीख पुकार मच गई।

वही नगीना थाना अध्य्क्ष हंबीर सिंह ने बताया की अज्ञात पिकअप वाहन की तालाश की जा रही है। साथ ही साथ आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे भी चेक किये जा रहे है। कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायगी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago