बिजनौर में आधी आबादी ने नहीं किया मतदान नगीना में 55.68% व बिजनौर में 54.68 % मतदान

बिजनौर जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर आधी आबादी ने नहीं अपने मताधिकार का उपयोग नगीना सुरक्षित और बिजनौर सीट पर सुबह 7:00 से ही मतदान शुरू हो गया था वह 5 बजे तक नगीना में 55.68 % प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिजनौर पर सीट 54.68 प्रतिशत मतदान हुआ है

बिजनौर लोकसभा पर कुल 54.68% मतदान

13- पुरकाजी          55.72%
16- मीरापुर            57.18%
22- बिजनौर           48.76%
23- चाँदपुर             60.94%
45- हस्तिनापुर         52.10%

——-

नगीना लोकसभा (सुरक्षित सीट) पर कुल 58.85% मतदान

17- नजीबाबाद        59.16 
18-नगीना               60.90
20-धामपुर              57.50
21-नहटौर               58.67
24-नूरपुर                57.75

बिजनौर डीएम अंकित अग्रवाल लुईस लिपरकर स्कूल में बूथ संख्या 339 पर वोट डालने पहुंचे यहां 27 लाख मतदाता अपने अपना सांसद चुनेंगे। बिजनौर लोकसभा सीट में मुकाबला त्रिकोणीय देखने को मिल रहा है।

यहां राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी चंदन चौहान, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक सैनी, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

बिजनौर-बूथ संख्या 123 की वोटिंग मशीन खराब हो गईं थीं जिसके चलते यहाँ घंटों तक मतदान बंद रहा वोट डालने गए ग्रामीण वोट डालने को लेकर परेशान दिखे। ग्रामीणों का आरोप शिकायत के बावजूद भी खराब मशीन को जल्द नहीं बदला गया

वहीं नगीना लोकसभा सीट पर आजाद सामाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने अपना दावा ठोककर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। चंद्रशेखर ने आज X पर लिखा है कि बाबा साहेब ने कहा था “पहले रानी के पेट से ही राजा जन्म लेता था, लेकिन मैने अब यह व्यवस्था की है कि राजा अब रानी के पेट से नहीं, मतदान पेटी से पैदा होगा।

नगीना लोकसभा के सभी सम्मानित मतदाताओं आपका एक-एक वोट नगीना के साथ-साथ प्रदेश और देश के भविष्य का फैसला करेगा। साथियों मैंने अपना फर्ज अदा किया है आप अपना फर्ज अदा कीजिये।

आपको बता दे कि यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय ही है। नगीना से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम कुमार, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार और बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह उम्मीदवार हैं। इस सीट पर मुस्लिम वोट 50% से ज्यादा है, जिसके पाले में मुस्लिम वोट जाएगा, उसकी जीत पक्की मानी जा रही है।

बिजनौर एक्सप्रेस की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago