बिजनौर लोकसभा के इन दो गाँव में नहीं पड़ा एक भी वोट प्रशासन में मचा हड़कंप

🔻बिजनौर लोकसभा के थाना मंडावर के राम सहाय वाला इलाके में चुनाव बहिष्कार

🔻बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के जनपद मुज़फ्फरनगर के गाँव टंढेडा मे चुनाव बहिष्कार

बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के दो संसदीय गाँव मे ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर सनसनी फैला दी ग्रामीणों ने बिजली पानी बदहाल सड़को को लेकर बहिष्कार किया सुबह से महज एक वोट पड़ा

प्रशासनिक अमला ग्रामीणों को समझाने में जुटा है लेकिन गांव वासियो नें वोट देने से इंकार कर दिया प्राथमिक सुविधा बिजली और पानी ना होने की वजह से वोट बहिष्कार कर दिया

बताया जा रहा है कि 1 बजे तक केवल 1 वोट डाला गाया वो भीं उस बूथ पर ड्यूटी कर रही आशा का है एक मामला थाना मंडावर के राम सहाय वाला का है जबकि दूसरा मामला बिजनौर लोक सभा सीट के ही जिला मुज़फ्फरनगर के टंढेडा गांव का है जहाँ लोग सड़क न बनने पर चुनाव का बहिष्कार करते हुये धरने पर बैठ गए

यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने वोट नहीं डाले DM अरविंद मलप्पा बंगारी ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन लोगो ने कहा रोड नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ बहिष्कार कर दिया

यहाँ ग्रामीण पिछले 1 हफ्ते से बिजनौर लोकसभा की मीरापुर विधानसभा का गांव टंढेडा में धरना दे रहे थे अब वोट न डालने पर प्रशासनिक अधिकारी गाँव की तरफ दौड़ पड़े गांव के लोगो को बहुत समझाने का प्रयास किया तहसीलदार सदर ने लगभग 2 घंटे से गांववाले को समझाने का प्रयास किया व जोनल मजिस्ट्रेट ने भी प्रयास कर लेकिन कोई हल नही निकला

बिजनौर एक्सप्रेस की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago