बिजनौर में हाईवे पर मिली महिला की लाश पति सउदी अरब में मायके से ससुराल आ रही थी महिला

जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात में उस समय सनसनी फैल गई जब हाईवे किनारे एक महिला की लाश मिली सूचना मिलने पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है मृतिका महिला का पति सऊदी अरब में रहता है पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल करने में जुटी है

आपको बता दे की कोतवाली देहात के गांव हरियावाला के रहने वाले अनवर की 42 वर्षीय पत्नी नाजमा की लाश आज सुबह कोतवाली देहात मे नेशनल हाईवे-74 पर पड़ी मिली जिसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मोके पर पहुंचकर पूरे मामले की जाँच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है की अनवर की 42 वर्षीया पत्नी नाजमा थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम दहीरपुरा में अपने मायके गई थी। बुधवार की शाम नाजमा के भतीजे ने उसे लखनऊ डिपो की बस में कोतवाली के लिए बैठाया था। देर रात तक जब नाजमा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने नाजमा को ढूंढना शुरू किया।

कहीं पता न लगने पर परिजन बुधवार की रात्रि थाना कोतवाली देहात पहुंचे और पुलिस को पुरी घटना बताई वहीं, बृहस्पतिवार सुबह नाजमा का शव ग्राम हरियावाला के निकट हाईवे पर पड़ा मिला। शव मिलने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे उधर खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

उधर, परिजनों ने नाजमा की हत्या की आशंका जताई है बताया गया कि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। महिला पांच बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ नगीना ने मामले की जांच की।

थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। महिला के पास से कोई भी समान नहीं गया है। महिला के कान के पास खून बह रहा था। ठंड से भी महिला की मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

©Bijnor express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago