Categories: बिजनौर

बिजनौर में प्रशासन ने 30 बीघा जमीन अवैध क़ब्ज़े से मुक्त कराई

बिजनौर के ग्राम बुढनपुर के मौजा काजीपुरा में चारागाह की 30 बीघा जमीन को प्रशासन ने बुधवार को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। आपको बता दे कि स्योहारा के ग्राम बुढनपुर के मौजा काजीपुरा में गाटा संख्या 7,खसरा संख्या 00024 मे चारागाह की 30 बीघा जमीन को प्रशासन ने बुधवार को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।

चारागाह की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर खेती कर रहे थे। प्रशासन की टीम ने अवैध फसलों को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट करा दिया। कानूनगो धर्मपाल सिंह व हल्का लेखपाल विनित कुमार ने बताया कि परगना स्योहारा के ग्राम काजीपुरा की चारागाह की करीब 30 बीघा जमीन पर गांव के चमन सिंह ,वीरसिंह ,जागेश कुमार ,शिव अवतार सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,आदि दस लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।

जमीन पर खेती की जा रही थी। चेतावनी के बाद भी चारागाह की भूमि खाली नहीं की गई थी। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई कराकर कब्जामुक्त एवं खाली करा दिया गया है, जो थोड़ी फसल थी वह नष्ट कर दी गई। कानूनगो धर्मपाल सिंह व हल्का लेखपाल विनित कुमार ने बताया कि किसी भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ग्राम समाज की जमीन को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जहां भी अवैध कब्जा मिला उसे तुरंत हटवाया जाएगा।

बुधवार को अवैध कब्जा हटवाने वाली टीम में राजस्व निरीक्षक कानूनगो धर्मपाल सिंह, लेखपाल विनित कुमार , लेखपाल सुखवीर सिंह ,तारा सिंह,ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा देवी , पुलिस प्रशासन मे दरोगा यशपाल सिंह व नरेन्द्र सिंह कांस्टेबल अंशुल, ,महिला कांस्टेबल कर्मचारी व ग्राम प्रधान पति अब्दुल वाजिद संजीव कुमार ,आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में प्रशासन ने 30 बीघा जमीन अवैध क़ब्ज़े से मुक्त कराई।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago