बिजनौर में खत्म नहीं हो रहा हैं गुलदार का आतंक सोते हुए बुजुर्ग को खामोशी से खा गया

बिजनौर में गुलदार ने घर में सो रहे व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के जलालपुर हसना गांव में अपने घर पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति को गुलदार ने अपना शिकार बनाते हुए मौत के घाट उतार दिया

जानकारी के अनुसार गांव जलालपुर हसना में शुक्रवार की रात्रि को चंद्रप्रकाश (65) वर्ष अपने घर पर टीन पड़ी छत के नीचे सो रहा था कि रात्री में किसी समय गुलदार ने चंद्रप्रकाश को सोते समय अपना शिकार बनाते हुए उसकी मौत के घाट उतार दिया चंद्रप्रकाश का परिवार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

मृतक के चार पुत्र हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात्री लगभग दो बजे उसका पुत्र जागा था तब तक उनके पिता सो रहे थे । इसके बाद सुबह लगभग पांच बजे जब परिवार जागा तो पुत्र ने देखा तो पिता चंद्रप्रकाश को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार लगातार गांव के आसपास देखा जा रहा था। शुक्रवार शाम भी ग्रामीण हरपालए शीषपालए ब्रहमपाल वाची आदि को गुलदार गांव के पास दिखाई दिया था।

बिजनौर में सोते हुए आदमी को खामोशी से खा गया गुलदार

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफ़ताब आलम

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago