Categories: बिजनौर

शक की बुनियाद पर पति ने किया पत्नी का कत्ल

बिजनौर में शक की बुनियाद के ढाँचे ने पति पत्नी के बीच मे ऐसा ज़हर घोला की पति ही अपनी पत्नी का क़ातिल बन बैठा पति ने अपनी ही बीवी को आज सुबह तड़के घर मे सोते हुए गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया वही पुलिस के अफसरों ने आरोपी क़ातिल पति को गिरफ्तार करके हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इधर अचानक हुए हादसे के बाद परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल हो चला है।

आपको यह भी बता दे-घर की चारपाई पर मृत अवस्था मे पड़ी ये है गीता जिसकी शादी कुसुमपाल नाम के शख्स से दस साल पहले हिन्दू रीती रिवाज़ के तहत हुई थी।पिछले दस सालों में गीता ने दो बच्चो को भी जन्म दिया है जो इस वक़्त छोटे है।पिछले काफी समय से पति पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था झगड़े की वजह सिर्फ शक करना रही है।

कुसुमपाल पति अपनी बीवी पर बेवजह शक किया करता था शक की सुअई इतनी गहरा गई कि पति कुसुमपाल ने अपनी बीवी को आज सुबह तड़के सोते हुए गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया हादसे के बाद से म्रतक गीता के दोनों बच्चों का मा के बिना रो रो कर बुरा हाल है

इधर मृतक के परिजनों ने आरोपी क़ातिल पति को गिरफ्तार कर लिया है जिससे सख्ती से पुलिस के अफसर पूछताछ कर रहे है कि आखिर कुसुमपाल ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम क्यो दे डाला हालांकि गांव के इर्दगिर्द सूत्रों के हवाले से यही छनकर खबर निकल कर आ रही है कि क़ातिल पति ने शक की बुनियाद पर ही क़त्ल की वारदात को अंजाम दिया है।घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस के अफसरों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

धामपुर से हमारे साथी संवाददाता इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago