कार शोरूम की वर्कशॉप लगी भयानक आग, सर्विस के लिए आई 5 गाड़िया जलकर हुई ख़ाक

बिजनौर में एक कार शोरूम की वर्कशॉप में अचानक से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया वर्कशॉप में खड़ी पांच गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही वर्कशॉप में पड़ा स्क्रैप भी जल गया

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मारुति कंपनी के शाकुंभरी ऑटोमोबाइल का है।

जहां पर रविवार की सुबह लगभग 8 बजे शोरूम के पिछले हिस्से में बनी वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगीं।

सूचना पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच गाड़ी जो वर्कशॉप में सर्विस के लिए आई थी और लाखों रुपए का स्क्रैप व अन्य सामान जल चुका था। आग किस कारण लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है

कार शोरूम की वर्कशॉप लगी भयानक आग, सर्विस के लिए आई 5 गाड़िया जलकर हुई ख़ाक

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आक़िफ़ अंसारी

©️BijnorExpress

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago