बिजनौर से देहरादून जा रहे बाइक सवार दंपति की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बिजनौर के अफ़ज़लगढ़ स्थित डूडा कालोनी निवासी दंपति की शुक्रवार सड़क हादसे में मोत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतको के शव घर पहुचने पर नगर में शोक की लहर है। नगर की डूडा कालोनी निवासी म्रतक के छोटे भाई साहिल पुत्र शोकिन ने जानकारी देते हुये बताया कि वह देहरादून रहकर पेंटिंग का काम करता है

उसका भाई अफसार 38 वर्ष अपनी पत्नी जीनत 31 वर्ष के साथ बाइक द्वारा अफ़ज़लगढ़ से देहरादून उसी के पास जाने के लिये शुक्रवार को सुबह घर से निकले थे। हरिद्वार चण्डी पुल पर पहुँचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक टीपलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। जिसपर पुलिस ने मृतकों के शव पीएम को भेज दिया व घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी

वही घटना की सूचना किसी ने उन्हें फोन पर दी ।सूचना पर घर मे कोहराम मच गया तथा हरिद्वार पहुँच कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराई। वहीँ घटना की खबर नगर में आग की तरह फेल गई जिसने वही खबर सुनी वह म्रतक दंपति के घर की ओर दौड़ पड़ा।

मृतक दंपति के एक बेटा भी है ।घटना से परिजनों सहित नगर में शोक की लहर है।वही सांत्वना देने वालो वालो का घर मे तांता लगा है। परिजनों के अनुसार रिस्तेदारो को सूचना दी गई है सबके पहुँचने के बाद ही दफिना किया जायेगा

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं…👇

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की यह रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago