पिंजरे में कैद हुई आदमखोर बाघिन, कई लोगो को बना चुकी थी अपना निशाना

आखिरकार पिंजरे में कैद हुई आदमखोर बाघिन, कई लोगो को बना चुकी थी अपना निशान

▪️लंबे समय से खौफ की वजह बनी बाघिन आखिरकार बुधवार की सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुई

जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के कॉर्बेट नेशनल पार्क कालागढ़ वन प्रभाग में लंबे समय से खौफ की वजह बनी एक बाघिन आखिरकार बुधवार की सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई

बाघिन के पकड़े जाने के बाद वनकर्मियों ने राहत की सांस ली है। यह बाघिन रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के दुधवा बीट में लगे पिंजरे में कैद हुई। जिसकी सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सक ने डॉट मारकर उसे बेहोश किया। फिलहाल इस बाघिन को ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। वन विभाग ने जांच के लिए बाघिन का डीएनए सैंपल लिया गया।

बताया जा रहा है कि पनोद नाले के पास रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के दुधवा बीट लगे पिंजरे में बुधवार की सुबह गश्त पर निकले वनकर्मियों ने इस बाघिन को जब पिंजरे में कैद देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी।

जानकारी मिलते ही डीएफओ कुंदन कुमार, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी सहित पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा मौके पर पहुंचे और पिंजरे में कैद इस बाघिन को ट्रेंक्यूलाइज गन से डॉट मारकर बेहोश किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद बाघिन के पिंजरे को एक कैंटर की मदद से कॉर्बेट ढेला रेंज में बने रेस्क्यू सेंटर में छोड़ा गया। पिंजरे में कैद हुई इस बा‌घिन की उम्र करीब 11 साल के आसपास बताई गई है।

लंबे समय से खौफ की वजह बनी बाघिन आखिरकार बुधवार की सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुई

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौ. शुऐब अफजलगढ़

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago