Categories: चांदपुर

10 साल के लापता बालक का शव खेत में मिलने से परिजनों में मचा कोहराम

बिजनौर के चांदपुर में गन्ने के खेत में 10 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया बालक बीते कल से लापता था मामा द्वारा चांदपुर में बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी परिजनों ने बालक की हत्या करने का आरोप लगाया था मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई

बालक के शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, दरअसल यह मामला तहसील चांदपुर क्षेत्र का है चांदपुर के ग्राम जाफरपुर कोट के जंगल में एक बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना गांव में ही सनसनी की तरह फैल गई 10 वर्षीय बालक वरुण पुत्र ओमपाल का शव गांव के अजय पाल पुत्र पोखर सिंह के गन्ने के खेत में मिला

बताया जाता है बालक बीते कल सोमवार लगभग शाम 5:00 बजे से लापता था सोमवार कोई बालक के मामा उमेश कुमार निवासी ग्राम लिंदरपुर द्वारा चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लगभग 24 घंटे में बालक का शव मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया मौके पर कई थानों की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

मृतक बालक

मृतक के मामा ने हत्या कर शव जंगल में डालने का आरोप लगाया है चांदपुर थाना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई वही मामले में थाना प्रभारी चांदपुर सतीश कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल सकता है क्या कैसे हुई

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आफ़ताब आलम चांदपुर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago