बिजनौर में भाजपा की महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ने अपनी ही पार्टी के MLA पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

▪️बढ़ापुर में BJP महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर जमीन कब्जाने का लगाया आरोप, इंसाफ के लिए कलक्ट्रेट पर दिया धरना

बिजनौर में अमानगढ़ वन रेंज में करोड़ों की जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है BJP महिला मोर्चा पश्चिमी की मीडिया प्रभारी ने अपने ही पार्टी के बढ़ापुर के विधायक के गुर्गों पर आरोप लगाया आरोप साथ ही पुलिस पर भी एकपक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया इसी मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया

भाजपा नेत्री

महिला मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा विधायक और और पूर्व सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला मोर्चा की पश्चिम यूपी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान का कहना कि उनके दामाद लव कुमार का एक मकान रेहड़ के केहरिपुर में बन रहा था। दो दिन पहले मकान को देखने गई तो वहां पर क्षेत्रीय विधायक के दर्जनों गुर्गे आए और मकान को ट्रेक्टर ट्राली से तोड़ दिया। साथ ही उनके साथ बदतमीजी की।

विधायक सुशांत सिंह

रात भर वो परेशान रही व जंगल मे अकेली रही उलटे पुलिस ने पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए।

साथ उन्होंने स्थानीय पुलिस कर्मियों पर भी आरोप लगाया। धरना देने वालों में अनीता चौहान, संतोष, अलका विश्नोई, शिवानी शर्मा, पूनम वर्मा, मोनिका यादव, अनामिका जैन और प्रतिमा राठी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

बिजनौर से हमारे साथी आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago