नजीबाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने मुंशी की कनपटी पर तमंचा तान कर की लूट, घटना के बाद व्यापारियों में दहशत

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में देर शाम व्यापारी के मुंशी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपए लूट लिए। घटना उस समय हुई जब मुंशी स्कूटी पर सवार होकर गोदाम से लौट रहा था

घटना की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थ स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।

नजीबाबाद नगर के बड़े किराना व्यापारी सुभाष के पुत्र तरुण अग्रवाल का कोतवाली रोड पर गोदाम है। बुधवार की देर शाम मुंशी देवेंद्र प्रजापति ग्राहक को सामान देकर गोदाम से वापस लौट रहा था।

बताया गया है कि जब वह स्कूटी से चांद बैंकट हॉल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुंशी की कनपटी पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा थैला लूट कर फरार हो गए।

व्यापारी तरुण अग्रवाल ने बताया कि थैले में 50 हजार से अधिक की नकदी, मोबाइल और दुकान की चाबियां भी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस, स्वाट और एसओजी टीम लगाई गई हैं।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ नजीबाबाद से विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago