Categories: बिजनौर

बिजनौर पुलिस के डर से हिस्ट्रीशीटर ने कैमरे के सामने आकर किया लाईव सरेंडर

Bijnor:- यूपी में योगी सरकार आने के बाद अपराधियों में खौफ दिखने लगा है। कानून के डर से अपराधी खुद थाने आकर सरंडर कर रहे है ऐसा ही मामला आज जनपद बिजनौर में देखने को मिला जहाँ कैमरे के सामने आकर शहर कोतवाली में एक शातिर चोर एवं हिस्ट्रीशीटर जिसके खिलाफ थाने पर 12 अभियोग पंजीकृत हैं बिजनौर पुलिस के डर से सरेंडर किया।

शावेज़ निवासी टिकोपुर पुत्र जाहिद निवासी टिकोपुर थाना कोतवाली शहर बिजनौर का रहने वाला है जिसने आत्ज आज थाने में कानून के डर से उपस्थित हुआ साथ ही भविष्य में कोई अपराध ना करने की कसम खाई।

थाना प्रभारी द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि अपनी उपस्थिति से पुलिस को अवगत कराएगा तथा प्रत्येक बुधवार को थाने पर अपनी हाजिरी देगा यदि किसी रिश्तेदारी में कहीं जाना होगा तो बता कर जाएगा । पुलिस द्वारा इसकी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।

दरअसल बिजनौर में पिछले कुछ समय से पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है. जिसके तहत कहीं छापा मारकर तो कहीं अभियान चलाकर अपराधी किस्म के बदमाशों की धर पकड़ की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है

जनपद में होने वाले अपराधों पर पुलिस फौरन एक्शन में दिखाई देती है. यही वजह है कि जिले में अपराधी या तो सरेंडर कर रहे हैं या फिर उन्होंने यहां से जाने में भी अपनी सलामती समझ ली है।

बिजनौर पुलिस के डर से हिस्ट्रीशीटर ने कैमरे के सामने आकर किया लाईव सरेंडर

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago