Categories: बिजनौर

बिजनौर में गौ तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन कुर्क की गई जमीन की क़ीमत 3 करोड़ के करीब

बिजनौर में गौ तस्कर अकबर बंजारा के सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन लिया गया है जिले में 54 बीघा जमीन कुर्क की गईं है
कुर्क की गयी जमीन की क़ीमत 3 करोड़ के करीब बताई जा रही है डीएम मेरठ के आदेश पर कार्यवाही के लिए बहसूमा पुलिस बिजनौर पहुँची।

कुर्की के दौरान बिजनौर पुलिस भी मौजूद रही थाना बढ़ापुर के अब्दुल्लाबाद में की गयी है कार्रवाई आपको बता दे भारत से बंगलादेश तक गौ वंश तस्करी के लिए कुख्यात गौ तस्कर अकबर बंजारा की अवैध रुप से एकत्र की गई सम्पत्ति की जब्ती की कार्यवाही को आगे बढाते हुए मेरठ पुलिस ने बिजनौर में बड़ी कार्रवाई कर तीन करोड़ की जमीन जब्त की है कुख्यात गौतस्कर को मेरठ पुलिस ने पकड़ा गया था।

उसकी अवैध व्यापार से कमाई गई करोड़ों की सम्पत्ति पुलिस ने जब्त की है। बिजनौर में अकबर बंजारा की भूमि होने की जानकारी मिलने के बाद मेरठ पुलिस ने बिजनौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना बढ़ापुर के ग्राम अब्दुल बाद में 54 बीघा जमीन कुर्क की है।

उक्त जमीन की कीमत तीन करोड़ आकी जा रही है। मेरठ पुलिस ने उक्त कार्रवाई डीएम मेरठ के आदेश पर की है। मेरठ पुलिस ने उक्त गौतस्कर का मकान व अन्य सम्पत्ति भी जब्त की है बंजारा की लगभग 35 करोड़ की संपत्ति को पुलिस अब तक कुर्क कर चुकी है।

अन्य संपत्तियों पर पुलिस लगातार जांच कर रही है।मेरठ में गो तस्कर शमीम बंजारा की 2 करोड़ की संपत्ति को आज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। अंतरराष्ट्रीय गोवंश तस्कर अकबर बंजारा और सलमान 19 अप्रैल 2022 को असम में हुए एनकाउंटर में मारे गए। अकबर बंजारा पर असम में दो लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था।

बिजनौर में गौ तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन कुर्क की गई जमीन की क़ीमत 3 करोड़ के करीब।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago