Categories: बिजनौर

बिजनौर में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या

बिजनौर में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने बीबीए के छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुए हत्याकाण्ड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, तो वंही घटना की जाँच पड़ताल के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर बाइक पर हेलमेट लगाकर आए थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। उधर मृतक छात्र के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तो उधर युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

दरअसल बिजनौर के कस्बा झालू क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सरवर अली का पुत्र सामिक शहर स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए फर्स्ट इयर का छात्र था। बिजनौर मुरादाबाद हाईवे पर स्थित कॉलेज के पास एक होटल से छात्र एक लड़की के साथ बाहर निकला कि तभी अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने छात्र को गोली मार दी।

घायल छात्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर युवक की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बिजनौर में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago