Categories: बिजनौर

बिजनौर मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर डीएम हुए नाराज, 28 फरवरी से पहले कार्य पूरा करने के दिये निर्देश

▪️बिजनौर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर डीएम हुए नाराज, प्रोजेक्टर के माध्यम से जाना कॉलेज और हॉस्पिटल की निर्माण प्रगति की स्तिथि।

बिजनौर में बन रहे मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

आपको बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिए है। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यों में है।

प्रोजेक्टर के माध्यम से महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज और बिजनौर हॉस्पिटल का प्रस्तुतिकरण देखा। उन्होंने कार्य की प्रगति को धीमा पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्य को समय से पूरा करने के निर्देश दिए और निर्धारित अवधि में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का कार्य पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें ।

इसके साथ ही 28 फरवरी से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए जन शक्ति (मैन पॉवर) को बढाया जाए, साथ ही जहां आवश्यकता हों वहां साइट स्टॉफ को भी बढाया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago