अरुण कुमार वर्मा के प्रयास से पीड़ित दुकानदारों को मिला 3 दिन में दुकान खाली करने का समय

▪️बरसो से भूमाफियाओं को किराया देते आ रहे हैं दुकानदार,

Bijnor: स्योहारा प्रशासन के आदेश पर तालाब को कब्जा मुक्त कराने के उद्देश्य से तहसील प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अस्थाई अतिक्रमण को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा तूड़वा दिया गया। 

साथ ही तालाब पर  से बनाई गई दुकानों को खाली करने के लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया जिससे दुकान स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान व्यापार मंडल के हस्तक्षेप करने के कारण दुकानदारों को 3 दिन का समय दिया गया है।  

जबकि स्थाई रूप से बनाए गए मकानों को खाली करने तथा तालाब को कब्जा मुक्त करने के लिए कोर्ट के द्वारा नोटिस भेजने की बात अधिकारी अधिकारियों ने कही है। 

जनपद बिजनौर के स्योहारा में स्टेशन रोड पर तलाब को पाटकर अवैध रूप से बनाए गए मकान और दुकानों को तोड़ने के लिए एसडीएम धामपुर विजय वर्धन तोमर के भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

प्रशासन के आदेश पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने अस्थाई अतिक्रमण को तोड़ना शुरू कर दिया। साथ ही बरसो यहां बनी दुकानों   को खाली करने के लिए आधे घंटे का समय दिया जिससे दुकान स्वामियों में हड़कंप मच गया। 

जबकि मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा के हस्तक्षेप के चलते दुकानदारों के लिए 3 दिन का समय मांगा तो एसडीएम ने उनकी बात मान ली। 

एसडीएम धामपुर विजय वर्धन तोमर ने बताया कि तालाब की भूमि को लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करते हुए उस पर निर्माण कर लिया है और फिलहाल अस्थाई अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है जबकि जो स्थाई अतिक्रमण है उसको कोर्ट के द्वारा नोटिस भेजा जाएगा उसके बाद बेदखली की कार्रवाई की जाएगी। 

उप जिलाधिकारी ने दुकानों को खाली करने का 3 दिन का समय देते हुए कहा यह अतिक्रमण जल्द से जल्द खाली कर लें अन्यथा प्रशासन अपने हिसाब से अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य करेगा। 

इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एपी पांडे नगर पालिका स्टाफ के साथ मौजूद रहे तो वही पुलिस प्रशासन थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।

बताते चलें कि यहां बनी दुकानों का किराया एक चर्चित भूमाफिया अपनी सम्पति बताकर किराया वसूलता आ रहा है जबकि दुकानदारों ने बताया कि उन्हें गत माह पूर्व ही पता चला है कि ये दुकाने सरकारी जमीन पर है जिसके बाद हमने डीएम से गुहार लगाई थी हमारा किराया नगरपालिका में जमा कराया जाए। लेकिन आज आए अधिकारियों ने बिना किसी लिखित नोटिस के दुकान तोड़ने की बात कही तो उनको चिंता हो गयी सभी दुकानदारों ने व्यापारी नेता अरुण वर्मा, व आलाधिकारियों से अपील की है कि उनकी रोज़ी रोटी न छीनी जाए और किराया नगरपालिका में जमा कराया जाए



उवैस ज़ैदी स्योहारा

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago