Categories: General

देवर ने ही 3 दोस्तो के साथ किया था भाभी के साथ रेप का प्लान, फेल होने पर कर दी हत्या

▪️रेप में नाकाम होने के कारण दोस्तो के साथ मिलकर की थी भाभी की हत्या पुलिस ने 4 को गरफ्तार कर किया खुलासा!

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम होने पर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्ते के चचेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई थी

दुष्कर्म के प्रयास में विफल होने पर आरोपियों द्वारा महिला के दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस हत्या में शामिल चारों अभियुक्तों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

दरअसल 19 जुलाई को बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम ककराला के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। महिला पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी।

लेकिन महिला का शव जंगल में खेत पर पड़ा हुआ मिला था और महिला के गले में उसी की चुनरी का फंदा लगा हुआ था। महिला की मौत के बाद पिता की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने छः लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और जांच पड़ताल में जुट गई थी।

बिजनौर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या की वारदात का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया था। जिसके चलते स्वाट सर्विलांस टीम और चांदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज ककराला के जंगलों से चार हत्यारों विशाल, छोटू, अमित और कोशिन्द्र को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार हुए आरोपियों की निशानदेही पर खेत से पानी की बोतल व मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी विशाल ने बताया कि मृतका कुमकुम रिश्ते में उसकी चचेरी भाभी लगती थी। डेढ़ साल पहले उसने तंत्र विद्या से कुमकुम को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और बीच-बीच में प्रेम संबंध बनाने लगा था।

लेकिन कुछ समय से कुमकुम और विशाल के बीच में अनबन चल रही थी और कुमकुम उससे बात नहीं करती थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुमकुम के साथ दुष्कर्म करने की योजना बनाई।

लेकिन दुष्कर्म के प्रयास विफल होने पर उन सभी ने कुमकुम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज इस घटना का प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए सभी हत्यारोपियों को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेजा जा रहा है

देवर ने दोस्तो के साथ मिलकर की थी भाभी की हत्या पुलिस ने 4 को गिरफ्तार कर किया खुलासा

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago