आशिक ने शादी करने से किया इनकार तो लड़कीं ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश

▪️बिजनौर में लड़के ने किया शादी से इंकार तो लड़कीं ने खाया जहरीला पदार्थ!

बिजनौर में एक युवती ने आशिक द्वारा शादी करने से इनकार करने पर जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। जहरीले पदार्थ का सेवन कर युवती की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा युवती का उपचार किया जा रहा है

दरअसल बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान की रहने वाली एक युवती ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवती का मोहल्ले के ही लड़के से करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि इसी बीच लड़के ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए और युवती के गर्भवती होने पर लड़के ने गर्भपात होने की दवाई भी लाकर खिलाई।

कल जब युवती के परिजन लड़के के घर शादी की बात करने गए आरोप है कि लड़के के परिजनों ने युवती के परिवार वालो को घर से बाहर निकाल दिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए शादी से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिजनौर में लड़के ने किया शादी से इंकार तो लड़कीं ने खाया जहरीला पदार्थ

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago