जंगल गई दलित समाज की महिला के साथ रेप का नाकाम प्रयास, असफल होने पर की हत्या

▪️खेत पर काम करने गई महिला का खेत में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

बिजनौर में कल सुबह खेत पर काम करने गई महिला का आज खेत में शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के यूसुफपुर हमीद गांव निवासी महिला शमला कल सुबह पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेत पर गई थी। महिला देर रात तक घर नहीं पहुंची जिसके बाद आज उसकी तलाश की गई। महिला का शव आज पास के ही एक खेत में पड़ा मिला जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर महिला की हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया और परिजनों की तहरीर पर धारा 302/201 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है

खेत पर काम करने गई महिला का खेत में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago