बिजनौर में बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने पर दी जान देने की कोशिश

बिजनौर में बैंक ऋण न चुका पाने पर बैंक कर्मियों की धमकियों से परेशान वृद्ध ने ज़हरीला पदार्थ का लिया परिजनों ने वृद्ध के भाई व उसके परिवार पर बेंक कर्मियों से हंमसाज होने का लगाया आरोप वृद्ध की हालतअभी नाजुक बताई जा रही है

मामला विजनोर के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मीरापुर का है जहां बैंक ऋण न चुका पाने पर बैंक कर्मियों की धमकियों से परेशान वृद्ध ने ज़हरीला पदार्थ का लिया। गुरजीत सिंह व उसकी पत्नी अमन दीप ने जानकारी देते हुये बताया कि उनके पिता रणवीर सिंह पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का ऋण है। जिसका उन्हें करीब ढाई लाख जमा करना बाकी है।

जिसको जमा करने के लिये बैंक कर्मी कई बार घर से उठा कर पिता को ले गए हैं तथा घर आकर मुह काला कर जहर खाकर मरने की बात कहते हैं व मारने मारने की धमकियां देते हैं करीब एक सप्तहा से लागातर दबाव बना रहे हैं

अन्य न्यूज़

उन्होंने आगे बताया कि चाचा व उसके परिवार ने बैंक कर्मियो से हमसाज होकर पिता की जमीन नाम कराने को स्टाम्प साइन कराया है। परेशान रणवीर सिंह 10 बजे घर से बैंक जाने की बात कहते हुये निकले थे । जिन्होने कहीं जाकर जहर खा लिया ।जिसकी सूचना करीब 2 बजे किसी ग्रामीण ने उन्है फोन पर दी।कि उनके पिता कालागढ़ में रामगंगा किनारे पड़े है।

सूचना पर जाकर देखा तो पिता बेसुध थे। जिन्हें अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया गया वही गुरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रजनीश ने बताया कि वृद्ध द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया है जिसकी हालत अभी स्थिर है। गम्भीर होने पर हायर सेंटर भेजा जायेगा। वही अस्पताल पहुँच पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कोतवाल का कहना है की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायगी

बिजनौर में बैंक का कर्ज नहीं चुका पाने पर दी जान देने की कोशिश

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

©️Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago