बिजनौर में गर्भवती महिलाओं व बच्चो का पुष्टाहार डकारने का आरोप

▪️गर्भवती महिलाओं व बच्चो का पुष्टाहार ना मिलने पर आंगनबाड़ी व स्वयं संगिनी अध्यक्ष पर महिलाओं ने लगाया आरोप।

बिजनौर की तहसील धामपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाडली मांडू में पुष्टाहार ना मिलने के कारण महिलाओं मैं रोष व्याप्त है आपको बता दें नेहटोर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पाडली मांडू मैं 3 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिन पर 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को वितरित करने के लिए सामग्री सरकार द्वारा आती है लेकिन लाभार्थियों का कहना है कि विनोद कुमारी नाम की आंगनवाड़ी हमें किसी महिने भी पुष्टाहार वितरण नहीं करती है और कहती है इस महीने उसका है और इस महीने उसका आया है लेकिन यह नहीं पता चल पाता कि आखिर पुष्टाहार आया किसका है आता भी है और बट भी जाता है लेकिन मिल भी नहीं पाता

इसी के चलते आज लाभार्थियों का प्राइमरी स्कूल फर्स्ट में ताता लगा रहा और उनके चेहरे पर काफी मायूसी देखने को मिली उन सभी का कहना है कि यह हर बार इसी बात को कहती है कि तुम्हारा नहीं आया और हम बार-बार परेशान होकर चले जाते हैं और कहती हैं कि नहीं आया तुमसे जो हो कर लो और यह राशन हमारे घर नहीं बनता यह ऊपर से ही आता है

आखिर ऊपर से किसके यहां से आता है और कितना आता है और कहां जाता है इस बात को भी वह बताने को तैयार नहीं कहती है कि नेहटोर ब्लॉक जाओ बिजनौर जाओ और पता कर लो लाभार्थी अगर बिजनौर नेहटोर के चक्कर लगाने लगे तो फिर इन आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का क्या फायदा है और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि हमें यह पुष्टाहार समूह संगिनी अध्यक्ष लाकर देती है जितना देती है उतना बांट देते हैं जिस को नहीं मिलता उसको क्या हम अपने घर से देगे

वहीं ग्राम प्रधान का कहना है की समूह संगिनी अध्यक्ष वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुझे कभी भी यह नहीं बताती कि इतना आया है और इतना बट चुका है और ना ही बांटते वक्त फोन करती है इसलिए मुझे कुछ पता नहीं कितना आता है

बिजनौर में गर्भवती महिलाओं व बच्चो का पुष्टाहार डकारने का आरोप

धामपुर से हमारे संवाददाता इसरार अहमद की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago