Categories: नहटौर

बिजनौर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में ग्राम प्रधान व युवक गिरफ्तार

▪️थाना कोतवाली शहर बिजनौर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार!

Bijnor: नहटौर विकास खण्ड आकूँ की ग्राम पंचायत फरीदाबाद उर्फ फरीदपुर के ग्राम प्रधान द्वारा एक स्थानीय व्हाटस एप ग्रुप में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली भड़काऊ पोस्ट डाल दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस उच्चाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

फरीदपुर के ग्राम प्रधान

निर्देश पर अम्ल करते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया तथा संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरीदाबाद उर्फ फरीदपुर के ग्राम प्रधान फरमान अहमद ने बुद्धवार देर सांय एक स्थानीय व्हाटसएप ग्रुप में सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने वाली विवादित वीडियो अपलोड कर दी। जिस पर ग्रुप के अन्य मेम्बर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं देते हुए ग्रुप में इस प्रकार की विवादित पोस्ट न करने की नसीहत दी।

बताया जाता है कि उक्त ग्रुप से पुलिस के उच्चाधिकारी भी जुड़े थे। मामला संज्ञान में आते ही उच्चाधिकारियों ने कोतवाल नहटौर राधेश्याम को आरोपी ग्राम प्रधान के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिस पर हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने ग्राम प्रधान फरमान अहमद को रात्रि में ही तत्काल गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरूद्ध संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रधान फरमान के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से संयम से काम लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी भी ग्रुप में कोई आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट डाली गई तो उसके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वहीं एक और अन्य व्यक्ति की ट्विटर पर शिकायत पर बिजनौर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बिजनौर से एक युवक को गिरफ्तार किया है, दरअसल zaidu Sabbag ने ट्विटर पर शिकायत करते हुए लिखा था कि महोदय, #Bijnor नाम के ग्रुप में इस्लाम धर्म और पैगम्बर साहब का लगातार मज़ाक उड़ाया जा रहा है लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो रही है क्या अब कार्यवाही सिर्फ धर्म विशेष के लोगो को देखकर की जायेगी ? जिस पर पुलिस पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago