Categories: नहटौर

बिजनौर की फरजाना की हुई थी लव मैरिज महीने भर में धो बैठी जान से हाथ

बिजनौर में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि उसकी शादी एक महीने पहले ही हुई थी विवाहिता की मौत के बाद पति और ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए

विवाहिता की की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली फरजाना की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हो गई । मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि फरजाना की शादी लव मैरिज से 14 मई को चहशीरी के रहने वाले अजहर के साथ हुई थी

शादी के एक हफ्ते बाद ही अजहर फरजाना को उसके घर छोड़कर अपना घर बन्द कर चला गया था, जिसकी अगले दिन पुलिस से पीड़िता ने शिकायत की थी । फरजाना को उसके पति अज़हर ने सोमवार को नहटौर में फैसले के लिए बुलाया था

आरोप है कि वहां पर उसने पानी या चाय में जहर मिलाकर उसको दे दिया। हालत बिगड़ने पर पति और ससुराल वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे । गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर शाम को फरजाना की मौत हो गई

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago