बिजनौर के स्योहरा में मिल चौराहे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर व्यापारियों में मचा हड़कम

Bijnor:कल मुरादाबाद मार्ग स्थित मिल चौराहे पर अबैध निर्माण तोड़कर गिराये गये साथ ही सोमवार का बाजार मार्ग पर दुकानो के आगे के अतिक्रमण भी हटायें गये। मंगलवार की दोपहर को मिल चौराहे पर उस समय हलचल मच गई जब प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये अबैध निर्माण को गिराने प्रशासन का बुलडोजर पहुंच गया।

नगर पालिका प्रशासन ने अधिशासी अधिकारी ऐ पी पाडेय के निर्देशन में बुलडोजर से चौराहे की दुकान तोड़ कर गिरा दी।इससे पहले पालिका की ओर से सुबह ही व्यापारियों को दुकानो से सामान निकालने की लाउडस्पीकर से चेतावनी दी गई थी।जब बुलडोजर चला तो दुकानदारो मे हडकंप मचा रहा।

लोगों ने विरोध करना चाहा लेकिन भारी पुलिस बल के आगे बेबस हो गये।कई दुकानदारों ने स्वंय ही अपने अबैध निर्माण तोड़ने शुरू कर दिये। व्यापारी तस्लीम अहमद, जुनैद अजीम अहमद, विकास कुमार आदि का कहना है कि प्रशासन की ओर से दुकानो से सामान निकालने का समय नहीं दिया जिस कारण दुकानदारों का काफी सामान दब गया है।

व्यापारियों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने में नगर पालिका पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं। मार्ग के केवल एक ओर से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।आरोप है कि मात्र एक व्यक्ति के परिवार की दुकानों को तोड़ा गया है। पालिका कर्मियों ने सोमवार का बाजार मार्ग से दुकानो के आगे लगे अतिक्रमण भी हटवाये।

अधिशासी अधिकारी एपी पांडे का कहना है कि मार्ग के चौड़ीकरण के लिये अवैध निर्माण हटाये जा रहे हैं जिसकी सूचना पहले ही लोगों को दी गई थी।उन्होंनेअतिक्रमण हटाने में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने को निराधार बताया कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। थानाध्यक्ष आशीष तोमर, उपनिरीक्षक गंगाराम गंगवार, पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

मिल चौराहे पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर व्यापारियों में मचा हड़कम

स्योहरा से हमारे संवाददाता उवैस ज़ैदी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago