Categories: किरतपुर

किरतपुर में महिला डॉक्टर पर लगाया लापरवाही से बच्चा को मारने का आरोप, डाक्टर ने आरोपो को नकारा

बिजनौर के किरतपुर में एक महिला के पति ने नगर की एक महिला डॉक्टर पर उसकी पत्नि को प्रसव के दौरान बच्चा पेट में ही मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाई करने की मांग की। जबकि महिला डॉक्टर ने लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में शहर कोतवाली बिजनौर के ग्राम मुंढाला निवासी खुशनसीब ने कहा है कि उसकी पत्नि को सातवां माह चल रहा था प्रसव पीड़ा होने पर उसने अपनी पत्नि को किरतपुर के प्राइवेट महिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया था। महिला डॉक्टर अनिता चौधरी ने इलाज शुरू किया आरोप है कि डॉक्टर की घोर लापरवाही के चलते बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। जिससे उसको काफी मानसिक आघात पहुंचा है ओर वह मनसिक रूप से बहुत परेशान है क्योंकि बच्चे की जान डॉ अनीता की लापरवाही से चली गई

दूसरी ओर डॉक्टर अनिता का कहना है कि प्रसव के दौरान उपचार में कोई लापरवाही नहीं की गई है, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देख कर उसे अवगत करा दिया गया था कि सातवें महीने में होने वाले इस बच्चे में पानी की बहुत ज्यादा कमी है, आप किसी और डॉक्टर से अपनी पत्नि का इलाज करा सकते है। परंतु वह नही माना और अपनी पत्नि को किसी दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती नही कराया मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं



बिजनौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद शुऐब की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago