सीएम योगी के बुलडोजर का खौफ़ बिजनौर में मकान स्वामियों ने तोड़े मकान

बिजनौर शहर में अतिक्रमण को लेकर योगी के बुल्डोजर का खौफ नजर आ रहा है। अवैध निर्माण पर लाल निशान लगा नहीं कि लोग अपने मकान के उस हिस्से को खुद तोड़ने में जुट जा रहे हैं जो अतिक्रमण की जद में आ रहा है।

ऐसा ही नजारा शहर के मोहल्ला काजीपाड़ा में देखने को मिला। नागरिकों ने अपने मकानों व दुकानों के आगे पक्का निर्माण कर चार-पांच फिट आगे तक अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन द्वारा तीन दिन पहले इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।

जिसके बाद बुलडोजर चलने से पहले ही अतिक्रमणकारियों ने खुद अपने मकान व दुकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इन अतिक्रमणकारियों को डर था कि अगर खुद अतिक्रमण नहीं हटाया और बाबा का बुलडोजर चला तो उनका वैध निर्माण भी बुलडोजर के पंचे में धवस्त हो सकता है

सीएम योगी के बुलडोजर का खौफ बिजनौर में मकान स्वामियों ने तोड़े मकान

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago