बिजनौर में रिश्ते फिर हुए शर्मसार, भाई ने ही ले ली अपने मनबुद्धि भाई की जान लाश को जला झाड़ियों में फेंका

बिजनौर में एक बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की मामूली बात को लेकर हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया था और सबूत मिटाने के लिए लाश को आग लगा दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी भाई अशोक को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

दरअसल 23 मई को बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर गढ़ी में तालाब किनारे एक युवक पंकज की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर अधजली लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और हत्या की जांच में जुट गई थी।

इसी कड़ी में आज पुलिस ने अधजली लाश मिलने के मामले में उसके सगे भाई अशोक को गिरफ्तार के लिया है। एसपी बिजनौर ने प्रेस वार्ता कर इस घटना का खुलासा करते हुए बताया, कि आरोपी सगे भाई अशोक ने अपने छोटे भाई पंकज की मामूली बात को लेकर हत्या करदी थी।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया, कि छोटा भाई पंकज मंदबुद्धि था और आएदिन लड़ाई झगड़ा करता था साथ ही उसका सम्मान नही करता था जिसके कारण उसने अपने भाई की ब्लेड से नुकसान पहुंचाकर हत्या करदी बाद में उसे शव को सबूत मिटाने के लिए लाग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

बिजनौर में रिश्ते फिर शर्मसार, भाई ने ही ली अपने मनबुद्धि भाई की जान।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago