Categories: किरतपुर

अवैध तमंचे के साथ गैंगस्टर एक्ट में वंचित ग्राम हुसैनपुर निवासी को भनेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर की किरतपुर थाना क्षेत्र की भनेड़ा चौकी प्रभारी राकेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किरतपुर थाने के ग्राम हुसैनपुर निवासी आजाद पुत्र हनीफ को एक 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ हुसैनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद पुत्र हनीफ निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना किरतपुर पर एक पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 186 / 22 धारा 3 (1) गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें आजाद काफी दिनों से फरार था

किरतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त पर ₹15000 का इनाम घोषित किया गया था आजाद को पकड़ने के लिए भनेड़ा चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने जाल बिछाया हुआ था आज मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वंचित हुसैनपुर निवासी आजाद को एक 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago