Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में कार की टक्कर से दो बाइक सवार बरातियों की दर्दनाक मौत,

बिजनौर के नहटौर स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कार्पियो में मौजूद चालक सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घायलों में तीन की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

आप को बता दे कि बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वीरेंद्र एव बिजनौर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर पठानी निवासी रोहताश पुत्र हीरा सिंह बाइक द्वारा देर साय घर लोट रहे थे। बताया जाता हे की जब वह झालू मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के सामने पहुंचे तो मंडावर से बारात की लोट रही स्कार्पियो से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई और बाइक उसके नीचे दब गई।

बारातियों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने किसी तरह बाइक एव स्कार्पियो सवारो को बाहर निकाला जिसमे बाइक सवार वीरेंद्र और रोहताश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कार्पियो के चालक सहित स्कोर्पियों में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक बाईक सवारों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घायलों को सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

नहटौर से मौहममद फैजान की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago