सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय नहीं किये गये तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है

🔹जनपद में बड़ती सड़क दुर्घटनाओं से चिंतित नजर आयें बिजनौर डीयम,

Bijnor: बिजनौर जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक राष्ट्रीय समस्या का रूप धारण करती जा रही है, जिसको रोकने के यदि उपाय नहीं किये गये तो यह विकराल रूप धारण कर सकती है

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में टीचर्स एवं अभिभावकों की बैठकों में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी विषय पर चर्चा करें और अभिभाविकों को पे्ररित करें कि किसी भी अवस्था में स्कूली बच्चों को बिना ड्राईविंग लाईसेंस एवं दुपहिए के लिए हैलमट एवं कार संचालन के समय सीट बैल्ट के बिना वाहन का प्रयोग न करने दें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल एवं काॅलिजों में जो वाहन परिवहन के लिए निर्धारत हैं, उनके वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जांच अनिवार्य रूप से कराएं।

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय आज अपरान्ह 12:30 बजे विकास भवन के सभागार में एक माह तक संचालित रहने वाले सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने जन सामान्य का आहवान किया कि वे स्वसुरक्षा के लिए यायतायात एंव सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरतः पालन करना सुनिश्चित करें और अन्य लोगों को भी दुपहिया वाहन के प्रयोग के समय हैलमेट तथा कार संचालन के समय सैफटी बैल्ट के प्रयोग के लिए पे्ररित करें ताकि वे भी सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करके ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है, जिसमें अध्यापकों से ज्यादा अभिभावकों की भूमिका एवं उनका सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि खुद को बदलने से ही दूसरों मे बदलाव की अपेक्षा की जा सकती है। पहले खुद को बदलना होगा और सामुहिक रूप से जनसामान्य को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए पे्ररित करना होगा

उन्होनें कहा सड़क दुर्घटना में प्रति वर्ष 12 लाख से अधिक लोग अपनी जान से हाथ धोते हैं, जिनमें 15 से 35 वर्ष के लोगों की संख्या 52 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि यदि वाहन का प्रयोग करते समय यातायात नियमों का पालन किया जाएगा तो जीवन भी सुरक्षित होगा और माल के नुकसान से महफूज रहा जा सकेगा।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में रंगोली स्लोगन वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के द्वारा प्रभावी योगदान करने वाली छात्राओं रुपए 5000, 3000 व 2000 की धनराशि को की धनराशि के चेक पुरस्कार स्वरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए तथा उक्त कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड्स वाहन संचालकों तथा विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी के0पी0 सिंह, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे



*M.ALI INFORMATION DEPTT. BIJNOR*

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago