बिजनौर में आगामी 17 अगस्त तक धारा 144 लागू उल्लंघन करने वालों पर होगीं 188 की कार्रवाही

Bijnor: सम्पूर्ण जिला बिजनौर में तत्काल प्रभाव से आगामी 17 अगस्त,21 तक धारा-144 लागू, उक्त धारा के किसी भी अंश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध धारा-188 के अंतर्गत की जाएगी कार्यवाही- जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा,

जिला मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा द्वारा सम्पूर्ण जिला बिजनौर में निषेधाज्ञा के अंतर्गत धारा 144 लागू कर दी गई है। उक्त आशय की जानकारी देेते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन भगवान शरण दास ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कतिपय प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया जाना आवश्यक है

तथा इसके अतिरिक्त दिल्ली बार्डर पर किसान यूनियन एवं अन्य किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन सम्बन्धी गतिविधियां जिले में विद्यमान हैं तथा विभिन्न समुदायों के त्यौहार आसन्न हैं

उन्होंने बताया कि उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत विश्वस्त सूत्रों एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों से संज्ञानित है कि जिले में तेजी से चल रही राजनीतिक गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में कुछ वांछनीय तथा असामाजिक तत्व सक्रिय होकर जिले की लोक प्रशांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उक्त आधार पर जिला बिजनौर में लोक प्रशांति बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से आगामी 17 अगस्त,21 तक दण्ड प्रक्रिया की धारा-144 के अधीन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश के किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध धारा-188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago