बिजनौर डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा व भाजपा नेताओं शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

बिजनौर में महाशिवरात्रि से पूर्व हरिद्वार से गंगाजल व कावड़ लेकर आ रहे लाखों शिव भक्तों की सेवा में अब जनपद के अधिकारी व भाजपा नेता भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने कावड़ लेकर जा रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए फलों का वितरण किया।

रविवार को भागूवाला में आयोजित शिविर में पहुंची जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर वहां से कावड़ लेकर गुजरने वाले शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की।

इस दौरान नजीबाबाद एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष मंडावली आदि ने मिलकर कांवड़ियों को फल वितरित किए। जनपद के दोनों आला अधिकारियों व भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सभी ने मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मोटा महादेव शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक भी किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, भाजपा विधायक ओम कुमार सिंह और उनकी पत्नी शोभा रानी, नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, कपिल राजपूत, मुकेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, राजकुमार प्रजापति, रितेश सैन, ईशम सिंह, निखिल कुमार आदि भाजपा नेता मौजूद रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम नजीबाबाद

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago