बिजनौर वाले अब करेंगे गुब्बारे में बैठ आसमान से गंगा की खूबसूरती और पहाड़ों का दीदार, बिजनौर डीएम ने खुद बैठकर की शुरुआत

बिजनौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर के गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून से आसमान की सैर करने की शुरुआत हो गई है। जिले के डीएम अंकित अग्रवाल ने इसका उद्घाटन किया है। डीएम ने खुद बैलून में बैठकर आसमान की सैर कर इसकी शुरुआत की है।

सुबह और शाम की शिफ्ट में पर्यटक और आम लोग यहां आकर इसका आनंद ले सकेंगे। बिजनौर के गंगा बैराज घाट में पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटकों को गंगा बैराज से जोड़ने के लिए यहां काफी समय से हॉट एयर बैलून उड़ाने की तैयारी की जा रही थी। देर शाम लगभग 8:00 बजे यह तैयारी हकीकत में बदली गई।

डीएम ने इसका उद्घाटन किया। तेज हवा के चलते उद्घाटन कार्यक्रम में काफी देरी हुई। कार्यक्रम शाम को 5: बजे होना था जबकि काफी देर बाद 8: बजे संभव हो पाया। डीएम ने हॉट एयर बैलून से आसमान की सैर कर इस रोमांच का शुभारंभ किया।

इस मौके पर एसडीएम सदर मनोज कुमार, डीपीआरओ शाश्वत कुमार, एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी की प्रोपराइटर ज्ञान नंदिनी आदि सहित काफी संख्या में अफसर में अन्य लोग मौजूद रहे हॉट एयर बैलून सुबह 7 से 10 तक और शाम को 4 से 7 तक उड़ान भरेगा।

अभी तक सिर्फ एक बैलून की व्यवस्था की गई है। एक व्यक्ति का चार्ज ₹500 रखा गया है। बैलून 120 फीट ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है, लेकिन अभी हवा की तेज गति को देखते हुए इसे 70 से 80 फीट तक ही ले जाया जा रहा है। इसमें एक बार में तीन बड़े और एक पायलट हवा में यात्रा करेंगे।गंगा के क्षेत्र में लगभग 15 से 20 मिनट तक यात्रा कराएगा।

साथ ही एक्सप्लोर इंडियन एडवेंचर कंपनी की प्रोपराइटर ज्ञान नंदिनी ने बताया कि बिजनौर के आसपास के जिलों के लिए हॉट एयर बैलून एकदम नया अनुभव है। अभी गंगा बैराज पर एक ही हॉट एयर बैलून की व्यवस्था की गई है। इस समय हवा के तेज झोंके चलने की वजह से बैलून को ज्यादा ऊंचाई पर नहीं ले जाया जा रहा है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago