बिजनौर में शुरू हुआ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह अग्निशमन विभाग ने चलाएं जन जागरूकता कार्यक्रम

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं फायर सर्विस मुख्यालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर के निर्देशन में 14 अप्रैल 2024 से 20 अप्रैल 2024 तक अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है

इसी क्रम में रविवार को अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के नेतृत्व में के एस जादौन ने फायर स्टेशन नजीबाबाद पर दिवंगत अग्निशमन कर्मियो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। “दिनांक 14.04.1944 को मुम्बई बदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे में अचानक भंयकर रूप से आग लग गयी थी।

इस आग को अग्निशमन कर्मी वीरतापूर्वक बुझा रहे थे उसी समय जहाज में अचानक विस्फोट होने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गये थे। उन जाबाज दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये हम प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” के रूप में मनाते है।

इसी दिन से प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह” मनाया जाता है।  रविवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम नजीबाबाद में अग्निशमन वीरों ने सुरक्षा सप्ताह के रूप में 14 अप्रैल से  20 अप्रैल तक मनाया जाएगा।अग्निशमन कर्मियों ने जगह-जगह पंपलेट देकर लोगों को उसके बारे में बताया वह मुख्य मार्ग से अपनी अग्निशमन गाड़ी के जरिए लोगों को जागरूक किया है

वह अग्नि के बारे में लोगों को बताया आज नजीबाबाद के स्टेशन पर अग्निशमन कर्मियों ने रेलवे स्टेशन से शुरू कर रैली नजीबाबाद के विभिन्न मार्ग पर अपनी अग्निशमन गाड़ी के जरिए लोगों को अग्नि को लेकर जागरूक किया।

अग्निशमन  सेवा  सुरक्षा सप्ताह  कार्यक्रम के दूसरे दिन  फायर स्टेशन नजीबाबाद प्रभारी  कनही सिंह जादौन द्वारा फायर स्टेशन नजीबाबाद पर इस वर्ष की थीम ” अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करें राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें के साथ नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के स्तर पर इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद, सेमूलचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटद्वार रोड नजीबाबाद, परग्रीन लाइट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल नांगल रोड नजीबाबाद आदि शिक्षा संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबन्धित निबंध, चित्रकला एवं व्याख्यान प्रतियोगता  /मॉक ड्रिल आदि का आयोजन कराया गया

बिजनौर में शुरू हुआ अग्निसुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम, आग से बचाव को निकाली गई जागरूकता रैली।

@बिजनौर एक्सप्रेस

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago