चांदपुर नगर की एक चौकी पर विगत कई वर्षों से नियुक्त वरिष्ठ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त आरक्षी बना चर्चा का विषय

जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर अंतर्गत एक नया मामला सामने आया है प्राप्त समाचार के अनुसार नगर की एक पुलिस चौकी पर तैनात एक आरक्षी चर्चा का विषय बना हुआ है बताया जाता है कि लंबे समय से यह सिपाही नगर की एक चौकी पर तैनात है लंबे समय से एक ही स्थान पर बने रहने के कारण इस सिपाही का आतंक नगर के चौकी एवं मुख्य चौराहे पर कई बार देखा गया है

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने डंडे एवं वर्दी का रौब गालिब करते हुए नगर के गरीब रिक्शा चालकों एवं गरीब ठेले वालों और असहाय जनता पर अपनी वर्दी और डंडे का रोब गालिब करना यह आरक्षी बखूबी जानता है

जहां प्रदेश के ईमानदार यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बार-बार प्रदेश की पुलिस को यह आदेश दिया जाता है कि प्रदेश की पुलिस प्रदेश की जनता से मधुर भाषा में वार्ता कर जनता से अच्छे संबंध स्थापित करें और प्रदेश में क्राइम के ग्राफ को जीरो पर लाने का काम करें वहीं दूसरी ओर नगर चांदपुर की एक पुलिस चौकी पर तैनात यह सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस की स्वच्छ एवं साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है

जहां बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बिजनौर के सभी थानों सभी नगरों में जा जाकर अपने द्वारा फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग द्वारा जनता से मिलकर जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर नगर चांदपुर की एक चौकी पर तैनात खुद को चुलबुल पांडे समझने वाले आरक्षी का आतंक नगर के मुख्य चौराहे पर बना हुआ है

बताया जाता है कि आए दिन अपनी वर्दी और डंडे का रोब गालिब करते हुए इस आरक्षी को देखा जा सकता है बताते चलें कि इस आरक्षी की कार्यशैली के कारण नगर चांदपुर में पुलिस की छवि निरंतर धूमिल हो रही है नगर की गरीब और भोली भाली जनता इस आरक्षी के व्यवहार एवं आतंक से परेशान है ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध उच्च अधिकारियों द्वारा कठोर कदम उठाने चाहिए ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बाज नहीं आ रहे हैं दहेज़ के दानव

चांदपुर से हमारे संवाददाता आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago