Categories: बिजनौर

बिजनौर में प्रदेश के स्थापना दिवस पर नगर पालिका द्वारा कान्हा गोशाला में हवन कर गोमाता को गुड़ खिलाकर पूजन किया गया

Bijnor:- प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (24-26 जनवरी) के अन्तर्गत आज दिनांक 24.01.2023 को विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी – प्रशासन बिजनौर की उपस्थिति में विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद् बिजनौर के दिशा-निर्देशन में पालिका परिषद् द्वारा संचालित कान्हा गोशाला में वातावरण शुद्धिकरण हेतु हवन का आयोजन कर गोमाता को गुड़ खिलाकर पूजन किया गया तथा संरक्षित पशुओं का निरीक्षण भी किया गया

तद्उपरान्त कार्यालय सभाकक्ष में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। गोविन्द कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास के बारे में जानकारी दी गयी तथा उ0प्र0 राज्य के स्थापना दिवस को हर्षोउल्लास के साथ मनाये जाने की अपील की गयी।

उक्त हवन कार्यक्रम एवं गोष्ठी में सईदुर्रहमान गोशाला प्रभारी, हरीश गंगवार डीपीएम, सुशील कुमार डीसी स्वच्छ भारत मिशन- नगरीय सुन्दरलाल, शमीम अहमद, अभिनव बिश्नोई राजस्व निरीक्षक, विपिन देसाई, सन्दीप कुमार, नदीम अहमद, रूपाली, मौ० काशिफ, लिपिक एवं मनोज कुमार, सलमान, मौ० दिलशाद दानिश, अकरम, सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर में इन्वेस्टर्स समिट में लगा कारोबारियों का जमावड़ा। ज़िले 6 हजार करोड का होगा निवेश। बेल्जियम की कंपनी लगाएगी 250 करोड का प्रोसेसिंग प्लांट।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago